जमानियां पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस टीम ने 05 शातिर वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल भी हुआ। पुलिस ने मौके से हथियार व कारतूस बरामद किए हैं।
घटना कैसे हुई?
दिनांक 29.11.2025 को थाना जमानियां प्रभारी निरीक्षक व उ0नि0 बृजेश्वर यादव अपनी टीम के साथ ग्राम डिग्री इलायचीपुर रेलवे स्टेशन के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें तेज गति से पैदल 05 संदिग्ध व्यक्ति जमानियां रेलवे स्टेशन की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर अभियुक्त अरबाज अली ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अरबाज अली के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके से चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद असलहे
01 पिस्टल .32 बोर, 01 जिंदा कारतूस .32 बोर,
01 खोखा कारतूस .32 बोर, 01 नाजायज देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस .315 बोर,
गिरफ्तार/घायल अपराधियों की सूची और आपराधिक इतिहास
1. अरबाज अली पुत्र वलीउल्ला
निवासी: खिजिरपुर अलीनगर, थाना जमानियां, मु.अ.सं. 425/2025 धारा 191(2), 191(3), 190, 131, 109, 351(3) BNS, मु.अ.सं. 290/2022 धारा 302, 34 भादवि
2. शमसेर अली पुत्र वलीउल्ला
निवासी: खिजिरपुर अलीनगर
मु.अ.सं. 425/2025 (उपरोक्त धाराएं)
3. मेराज पुत्र वलीउल्ला
निवासी: खिजिरपुर अलीनगर
मु.अ.सं. 425/2025
मु.अ.सं. 290/2022 धारा 302, 34 भादवि
4. सरफराज पुत्र वलीउल्ला
निवासी: खिजिरपुर अलीनगर
मु.अ.सं. 425/2025
5. दिलसाद पुत्र सरफुद्दीन
निवासी: खिजिरपुर अलीनगर
मु.अ.सं. 425/2025
मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी टीम
थाना प्रभारी जमानियां एवं पुलिस टीम
चौकी प्रभारी देवरिया एवं पुलिस टीम
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घायल अपराधी को तत्काल उपचार हेतु भेजा गया।