गाजीपुर। थाना नोनहरा क्षेत्र के ग्राम पारा में रविवार को एक ही समुदाय के दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हो गई। घटना के दौरान आक्रामक पक्ष को पीड़ित पक्ष एवं ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर आगे की वैधानिक कार्रवाइयां की जाएंगी।