उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के फेज–05 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत किए गए प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं—
पैदल गश्त एवं जनजागरूकता अभियान
मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
एंटी रोमियो टीम की चेकिंग एवं कार्रवाई
मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। महिलाओें की सुरक्षा के खिलाफ आचरण करने वालों के विरुद्ध तत्परता से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।