Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुरानी रंजिश में घरेलू पक्षियों को जहर देकर मारने का आरोप

ब्यूरो 01-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। महेवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के पाले गए घरेलू पक्षियो को जहर देकर मार देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मंजू देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मंजू देवी के अनुसार, उनके पड़ोसी संतोष राम और राजकुमारी देवी ने 30 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे उनकी 12 बत्तख और एक हंस को जबरन जहर देकर मार दिया। उन्होंने बताया कि जब वह पक्षियों को देखने गईं, तो सभी जमीन पर मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बाद में पीड़िता मृत पक्षियों को लेकर कोतवाली भी पहुंचीं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षियों ने कुछ दिन पहले उनके एक बकरे को भी जहर देकर मार दिया था। इसके अतिरिक्त, विपक्षी अक्सर सुबह करीब 4 बजे उनके घर के आसपास घूमते रहते हैं, जिससे परिवार दहशत में है। मंजू देवी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी
Next: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय चेस एवं कैरम प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.