Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय चेस एवं कैरम प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

ब्यूरो 01-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251201-WA00091.jpg

जमानियां। सेंट्रल पब्लिक स्कूल में गाजीपुर पब्लिक एसोसिएशन के तत्वाधान में 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर 2025 को दो दिवसीय चेस एवं कैरम प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव पाण्डेय, अंडर सेक्रेटरी (सीबीएसई भारत), ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में जिले के 13 विद्यालयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रेशु जालान ने सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जगदीश कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, नदीम अहमदी, अमित सिंह, प्रकाश यादव, प्रफुल्ल सिंह, सुभाष कुशवाहा, हर्ष राय, सुरेन्द्र यादव, कन्हैया यादव एवं राकेश वर्मा उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में घरेलू पक्षियों को जहर देकर मारने का आरोप
Next: शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर मिशन शक्ति टीमों ने बढ़ाया जागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.