जमानियां। हरबल्लमपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सरोज देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 28 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सरोज देवी के अनुसार, गांव के ही शम्भू सिंह यादव, अदालत यादव और सुनीता देवी एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें कई चोटें आईं। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकलीं और मौके से निकल कर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राम सरन नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।