गाजीपुर| भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026) की तिथियों में संशोधन किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार संशोधित कार्यक्रम में गणना अवधि एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन की तिथि 11 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।
नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 12 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 को होगा, जबकि दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक तय की गई है। इसी अवधि में 16 दिसम्बर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय एवं दावों–आपत्तियों के निपटान की कार्यवाही ईआरओ द्वारा एक साथ की जाएगी। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच एवं अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 10 फरवरी 2026 को प्राप्त की जाएगी, तत्पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी यह संशोधित कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।