गाजीपुर| युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, गाजीपुर द्वारा आयोजित मा० सांसद/विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा जहूराबाद का सफल आयोजन नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो और हॉकी सहित विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला प्रतिनिधि शिवजी गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद अनिल राय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी का स्वागत जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से हुआ।
विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स की सब-जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में सोनी राजभर प्रथम रहीं, जबकि बालक वर्ग गोला फेंक में विशाल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कल्पना बिंद, 400 मीटर में अरुण चौहान, शॉट पुट में शुभाशु तथा डिस्कस थ्रो में सत्येंद्र प्रथम रहे। कार्यक्रम में जितेंद्र वर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी किशनचंद, अखिलेश यादव, रविशंकर प्रसाद, सुश्री सिंधुजा यादव, अनूप राय, राजेश कुमार, राम अवध, रामचंद्र कुशवाहा सहित अनेक अधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मु. वकार खान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को आगामी मा० सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित किया गया है।