Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष कैंप का आयोजन

ब्यूरो 03-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251203-WA0019.jpg

जमानियां। बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत बुधवार को नगर स्थित पावर हाउस परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कराया। सरकार की इस योजना के पहले चरण में मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट तथा ब्याज की 100 प्रतिशत माफी दी जा रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पहले चरण में ही पंजीकरण कर योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता पहुंचे। विभागीय टीम ने उन्हें योजना की शर्तों, छूट, पात्रता और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बिल की त्रुटि, गलत रीडिंग, डुप्लीकेट कनेक्शन और योजना से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीओ लोकेश कुमार ने बताया कि कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कार्यालयों के चक्कर से बचाना और उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि योजना का लक्ष्य उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिलों से मुक्ति दिलाना है। कैंप में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, अधिशासी अभियंता विजय कुमार, जेई संजीत कुमार, मनोज कुमार मौर्य, गिरधारी यादव, अरविंद कुमार सिंह, तारकेश्वर वर्मा, अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोटेदारों का आंदोलन तेज, 5 दिसंबर को ई-पॉस मशीनें करेंगे जमा करने का एलान
Next: 31 दिवसीय टीका उत्सव अभियान शुरू, बच्चों को घर-घर जाकर लगाया जाएगा टीका

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.