गाजीपुर। महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के तहत जिलेभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस विभाग की मिशन शक्ति टीमों ने थाना मरदह, ग्राम सावन थाना नोनहरा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल थाना गहमर, थाना बहरियाबाद, बिरनों, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज चिलौना कला थाना खानपुर, थाना जमानियां, शास्त्री नगर थाना कोतवाली गाजीपुर, थाना रामपुर मांझा सहित जनपद के सभी थानों के क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
टीमों ने कस्बों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों के आसपास पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर—1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्प लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102/108 (एंबुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), जनसुनवाई पोर्टल तथा 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा साइबर सुरक्षा से संबंधित ओटीपी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाइट लिंक और प्राइवेसी संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में बताया गया। अभियान के दौरान नए कानून — बीएनएस, बीएनएसएस से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। स्थानीय थानों पर मिशन शक्ति केंद्र के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पंपलेट के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।