गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भैदपुर नहर तिराहा, जमानियां के पास से अभियुक्त को दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 435/2025 धारा 64(2)K/352/351(3) बीएनएस तथा 5(K)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की पहचान बाबूलाल उर्फ पईया (उम्र लगभग 50 वर्ष), पुत्र किशोर पासी, निवासी कसेरा पोखरा, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर एवं थाना जमानियां की पुलिस टीम शामिल रही।