गाज़ीपुर। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025–26 के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों हेतु पूर्व-दशम (कक्षा 9–10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11–12) छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की संशोधित समय-सारिणी शासन द्वारा जारी कर दी गई है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 06 दिसंबर 2025, विद्यालय द्वारा ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2025
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी प्रक्रियात्मक कार्यवाही समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इच्छुक छात्र-छात्राएँ scholarship.up.gov.in वेबसाइट पर निर्धारित तिथि तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।