गाज़ीपुर| थाना करण्डा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 217/2025 धारा 109(1), 3(5) BNS, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.12.2025 को उपनिरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह पुलिस बल द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर करकटपुर गंगा पुल के पास काली माता मंदिर के समीप से थाना करण्डा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 217/2025 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम– भरत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 54 वर्ष, निवासी ग्राम जमुआँव, थाना करण्डा, जनपद गाज़ीपुर है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109(1), 3(5) BNS, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
1. नाम: भरत सिंह
पिता का नाम: राजेन्द्र सिंह
उम्र: लगभग 54 वर्ष
निवासी: ग्राम जमुआँव, थाना करण्डा, जनपद गाज़ीपुर
आपराधिक इतिहास
1. मुकदमा अपराध संख्या 145/2018 – धारा 323, 392, 504, 506 भा0द0वि0, थाना करण्डा, गाज़ीपुर
2. मुकदमा अपराध संख्या 217/2025 – धारा 109(1), 3(5) BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना करण्डा, गाज़ीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना करण्डा, जनपद गाज़ीपुर