मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जनपद गाज़ीपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना वर्ष 2025-26 के तहत उच्च गुणवत्ता एवं अधिक उत्पादकता वाली स्वदेशी नस्ल की गौ-वंशीय पशुओं को प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य गिर, साहीवाल, थारपारकर, हरियाणा तथा गंगातीरी जैसी उन्नत स्वदेशी नस्लों के संवर्धन व पालन को बढ़ावा देना है। निर्धारित प्रतिदिन दूध उत्पादन मानक के आधार पर पात्र लाभार्थियों को ₹10,000 अथवा ₹15,000 की प्रोत्साहन धनराशि देय होगी।
योजना की प्रमुख विशेषताएँ
योजना प्रदेश के सभी जनपदों पर लागू, गाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ब्यात पर जीवनकाल में एक बार प्रोत्साहन, अधिकतम दो गायों के लिए ही प्रोत्साहन धनराशि अनुमन्य, आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक, यह व्यक्तिगत लाभार्थीपरक योजना है; किसी भी समूह/फर्म/संगठन को आवेदन की अनुमति नहीं, आवेदन, गाय की ब्यात तिथि से 45 दिनों के भीतर अनिवार्य, गाय का बीमा अनिवार्य
प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाएगा। योजना हेतु आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे:
➡️ https://nandbabadugdhmission.up.in
योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं शर्तें पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
सहायता एवं जानकारी
अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी निम्न स्थानों से संपर्क कर सकते हैं— मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी कार्यालय,
निकटवर्ती पशु चिकित्सालय| जनपद गाज़ीपुर को इस योजना के तहत कुल 48 इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। गोपालन से आपकी आय में वृद्धि होगी तथा आपके और आपके परिवार का भविष्य अधिक सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनेगा।