गाजीपुर| महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद गाजीपुर में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।
थाना कोतवाली, थाना जंगीपुर अंतर्गत पहेतिया चट्टी, थाना शादियाबाद सहित जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी| अभियान के दौरान महिलाओं व बच्चियों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए शासन द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं—
1090 – वूमेन पावर लाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
101 – अग्निशमन सेवा
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
102/108 – एंबुलेंस सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 – साइबर हेल्पलाइन
इसके अलावा ओटीपी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाइट लिंक व ऑनलाइन प्राइवेसी से जुड़े सुरक्षा उपाय भी बताए गए।
नए कानून BNS & BNSS की जानकारी भी प्रदान
अभियान के दौरान महिलाओं को हाल ही में लागू भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों एवं कानूनी सुरक्षा उपायों को समझ सकें।
मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं के लिए संचालित प्रमुख योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिनमें शामिल हैं— निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना|
इन योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी महिलाओं को अवगत कराया गया।