गाजीपुर| जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील सैदपुर में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता अविनाश कुमार ने की तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 63 शिकायतें/प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 364 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसीलवार विवरण
तहसील सदर
प्राप्त शिकायतें: 30
मौके पर निस्तारण: 06
तहसील सेवराई
प्राप्त शिकायतें: 21
मौके पर निस्तारण: 02
तहसील कासिमाबाद
प्राप्त शिकायतें: 28
मौके पर निस्तारण: 05
तहसील मुहम्मदाबाद
प्राप्त शिकायतें: 72
मौके पर निस्तारण: 12
तहसील जखनियां
प्राप्त शिकायतें: 95
मौके पर निस्तारण: 03
तहसील जमानियां
प्राप्त शिकायतें: 55
मौके पर निस्तारण: 06
अधिकारियों ने दी सख्त हिदायत
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों का निस्तारण स्थल पर ही कराया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर सहित संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।