गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 176/25, धारा 117(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा ने अपनी टीम के साथ विशेष प्रयास करते हुए वांछित अभियुक्त रामजन्म गिरी पुत्र देवदत्त गिरी, निवासी ग्राम जलालपुरधन्नी, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 52 वर्ष को उसके घर के पास से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से उक्त मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
रामजन्म गिरी, पुत्र देवदत्त गिरी
निवासी: ग्राम जलालपुरधन्नी, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 52 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, मय पुलिस टीम