गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को समर्पित “मिशन शक्ति – फेज 05” के तहत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
मुख्य कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ
1. बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त
मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद गाजीपुर के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की गई तथा मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
2. एंटी रोमियो टीम की विशेष चेकिंग
अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण/चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। टीमों ने स्कूल-कॉलेज के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।