Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसम्बर को, जागरूकता रैली को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

ब्यूरो 10-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251210-WA00181.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 13 दिसम्बर 2025 को जनपद न्यायालय गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद सहित ग्राम न्यायालय जखनियाँ और जमानियां में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी लोक अदालत की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

लोक अदालत में इस बार भी विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा, जिनमें—
उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई. एक्ट, स्टाम्प व पंजीयन वाद, मोटर दुर्घटना अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, तथा सुलह–समझौता व मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद शामिल होंगे। लक्ष्य है कि पिछली बार की तुलना में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित किया जाए। इसी क्रम में, राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन, व्यापक जनजागरूकता और विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, श्री धमेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश ने आमजन से राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही विश्व मानवाधिकार दिवस पर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जिम्मेदारियों का पालन करने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम में संजय हरी शुक्ला (पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण), अली रज़ा (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष 03), शक्ति सिंह (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष 01/नोडल अधिकारी, लोक अदालत), अभिमन्यु सिंह (स्पेशल जज SC/ST एक्ट), राम अवतार प्रसाद (स्पेशल जज पाक्सो कक्ष 1) तथा विजय कुमार–IV (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लहुवार में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार पर नामजद
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.