Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोक अदालत में लंबित मामलों के तेजी से निस्तारण को मिली गति

ब्यूरो 10-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251210-WA0018.jpg

गाज़ीपुर। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को जनपद न्यायालय गाज़ीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद, तथा ग्राम न्यायालय जखनियाँ और जमानियाँ सहित अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्देशित विभिन्न प्रकार के प्रकरण— उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, छोटे एवं लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा 138 एन.आई. एक्ट के वाद, स्टाम्प/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी, श्रम एवं उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी से संबंधित वाद, तथा सुलह-समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाएगा। लक्ष्य है कि पिछले वर्षों की तुलना में अधिक से अधिक वादों का समाधान हो, ताकि आमजन को इसका सीधा लाभ मिल सके।

जागरूकता रैली को न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन और जनमानस में विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाज़ीपुर श्री धमेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा आज 10 दिसंबर 2025 को जनपद न्यायालय परिसर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जिससे विधिक समाधान सरल एवं सुलभ हो सके। साथ ही विश्व मानवाधिकार दिवस पर लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख न्यायिक अधिकारी
इस अवसर पर न्यायपालिका के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे— संजय हरी शुक्ला, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गाज़ीपुर, अली रज़ा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-03, श्री शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-01 एवं नोडल अधिकारी, लोक अदालत, श्री अभिमन्यु सिंह, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट, श्री राम अवतार प्रसाद, स्पेशल जज पॉक्सो कक्ष संख्या-1, श्री विजय कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति सत्यापन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर, संस्थानों को आदेश
Next: लहुवार में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार पर नामजद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.