Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में हुआ 77वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह

ब्यूरो 11-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251211-WA0027.jpg

गाज़ीपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) विभाग, गाज़ीपुर के तत्वावधान में 77वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के कुल 88 पीआरडी जवानों, जिनमें 22 महिला जवान शामिल थीं, ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाज़ीपुर, एवं दीनदयाल वर्मा, परियोजना निदेशक गाज़ीपुर, द्वारा परेड की सलामी स्वीकार की गई। सलामी से पूर्व अतिथि द्वय ने परेड का निरीक्षण भी किया। 5 दिसंबर 2025 से चल रही अभ्यास परेड का संचालन सर्व अखिलेश यादव, चंद्रकांत यादव, किशन चंद, रविशंकर प्रसाद, वकार खान, आंचल सिंह और सिंधुजा यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। अभ्यास के लिए कुल 4 टोलियां बनाई गई थीं।

परेड के परिणाम— टोली संख्या 1 – प्रथम स्थान, टोली संख्या 2 – द्वितीय स्थान, टोली संख्या 4 – तृतीय स्थान| परेड के उपरांत रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अनिल कुमार भारती की टीम विजयी और रामदयाल राम की टीम उपविजेता रही। समारोह में उपस्थित सभी 88 पीआरडी जवानों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन व अनुशासन हेतु अनिल कुमार भारती, रामदयाल राम, अक्षय कुमार, बर्फ भारती एवं रेनू विश्वकर्मा को ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पीआरडी जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक, जिला युवा कल्याण अधिकारी ने दोनों अतिथियों को बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्थापना दिवस परेड में पूर्व व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रभान सिंह, प्रति सार निरीक्षक अमरनाथ कुशवाहा, पुलिस विभाग के परेड प्रशिक्षक राम अवध, सोनू, राजेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री दिलीप कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजनाओं पर मार्गदर्शन हेतु खादी बोर्ड का शिविर
Next: बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.