गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद में शिक्षित बेरोजगार युवाओं, आईटीआई व पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों तथा परंपरागत कारीगरों को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिभागियों को बोर्ड की प्रमुख योजनाओं— प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना— के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। यह जागरूकता शिविर 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे, विकास खंड देवकली, ग्राम सिहोरी चीनी मिल परिसर, तहसील सैदपुर, जनपद गाज़ीपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं कारीगरों को योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोज़गार स्थापना की दिशा में प्रेरित एवं सक्षम बनाना है।