गाजीपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक महोदया, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के पत्र संख्या 2028 दिनांक 12.11.2025 के क्रम में परिषद द्वारा संचालित अरबी एवं फ़ारसी की परीक्षाओं— मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फ़ारसी व अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फ़ारसी व अरबी)—वर्ष 2023 के परीक्षा आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जिसके संबंध में पूर्व में प्रेस-विज्ञप्ति भी जारी की जा चुकी है।
अधिकारी ने बताया कि जनपद के कई मदरसों द्वारा छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र भरने की प्रगति बहुत धीमी है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जनपद के समस्त प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों—विशेषकर आलिया एवं उच्च आलिया स्तर के मदरसों—को निर्देशित किया कि अपने-अपने मदरसों में सत्र 2025-26 में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र निर्धारित तिथि 20.12.2025 से पूर्व हर हाल में भराना सुनिश्चित करें।