Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में एक गोवंश की मौत

ब्यूरो 13-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251213-WA00571.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र को ब्लॉक करण्डा के धरम्मरपुर से जोड़ने वाले गंगा पक्का पुल पर शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गौवंशीय पशुओं से भरी पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप पर लदे तीन गोवंशों में से एक की मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा उछलकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया, जिससे कुछ देर के लिए पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और दृश्यता का अत्यधिक कम होना बताया जा रहा है। टक्कर के बाद ट्रैक्टर और पिकअप, दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पिकअप को पुल से सुरक्षित नीचे उतरवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सरन नागर ने बताया कि कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
Next: न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, 1.24 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.