गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के क्रम में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गैर-जमानती वारंट की तामिला हेतु ग्राम चोचकपुर पहुंचे, जहां से वारंटी अभियुक्त अम्बिका पुत्र हरि एवं मनोज पुत्र अम्बिका को उनके घर के बाहर से नियमानुसार हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त ग्राम चोचकपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। दोनों के विरुद्ध थाना करण्डा में वर्ष 2018 का एक आपराधिक मामला दर्ज है, जिसमें धारा 323, 504, 452 एवं 427 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम— उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर।