गाजीपुर|अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना नोनहरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0–371/25 धारा 140(1)/103(1)/238 बीएनएस से संबंधित वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 19 दिसम्बर 2025 को उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, चौकी प्रभारी अटवा मोड़, मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बड़ौरा चट्टी, बहदग्राम बड़ौरा थाना नोनहरा क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1. राहुल राम पुत्र राजेन्द्र राम, निवासी ग्राम माधोपुर मिश्ररौली, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
2. श्रवण कुमार उर्फ सत्यप्रकाश आनन्द उर्फ सत्या पुत्र महेन्द्र राम, निवासी ग्राम चकमुकुन्द उर्फ बरतर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नोनहरा में मु0अ0सं0–371/25 धारा 140(1)/103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, चौकी प्रभारी अटवा मोड़, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।