गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना करण्डा पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को उप निरीक्षक अखिलेश यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना करण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0–202/25 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त आदित्य शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चोचकपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर (हाल पता बरहपुर, थाना नंदगंज, गाजीपुर) को चोचकपुर टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ उक्त प्रकरण में पहले से मामला दर्ज था, जिसके तहत उसकी तलाश की जा रही थी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिलेश यादव, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।