Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

ब्यूरो 24-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी एवं अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य विकान्त राय, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव/मतदाता सूची प्रभारी राजेश कुमार यादव, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि जावेद अहमद, बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव आदित्य कुशवाहा एवं बसपा प्रतिनिधि सुवाष राम सिपाही सहित अपर जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की आलेख्य निर्वाचक नामावलियों में मैपिंग के दौरान पाई गई विसंगतियों पर चर्चा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि कई मतदाताओं के नाम उस बूथ के बजाय अन्य बूथों पर पंजीकृत पाए गए हैं, जहां उन्होंने मतदाता बनने हेतु आवेदन किया था। इस पर अवगत कराया गया कि सभी उप जिलाधिकारियों एवं नामित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ऐसे मतदाताओं के नाम पुनः मैप कराने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि मतदाताओं की पहचान एवं पुनः मैपिंग की प्रक्रिया में समय लग रहा है।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि यदि उनके पास ऐसे मतदाताओं की सूची उपलब्ध हो तो उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें शीघ्र पुनः मैप कराया जा सके। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार यादव एवं कांग्रेस प्रतिनिधि विकान्त राय द्वारा कुछ मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई, जिनका पुनः मैपिंग कार्य कराया गया। अन्य राजनीतिक दलों से भी इसी प्रकार सहयोग का अनुरोध किया गया।
इसके अतिरिक्त शिक्षक निर्वाचक नामावली में अयोग्य अध्यापकों के नाम पंजीकृत होने संबंधी सुधांशु शेखर द्वारा की गई आपत्ति पर अपर जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्हें दो दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शेष बीएलए की सूची उपलब्ध कराने तथा अब तक चिन्हित एएसडी मतदाताओं के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि यद्यपि एएसडी मतदाताओं का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, फिर भी वे अपने बीएलए के माध्यम से भी जांच कराएं, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से हटने न पाए। राजनीतिक दलों द्वारा एसआईआर के अंतर्गत अब तक हुए कार्यों की बूथवार जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन सायंकाल तक बूथवार प्रगति रिपोर्ट राजनीतिक दलों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की जाए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह रिपोर्ट नियमित रूप से प्रेषित की जा रही है।
बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अब तक की गई कार्यवाहियों पर सहमति व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
Next: SRNSS पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.