क्षेत्र के ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में आज प्री-क्रिसमस फेस्ट हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री कृष्णनन्द राय ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार ईसा मसीह ने संसार को प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दिया, उसी प्रकार हम सभी को शिक्षित बनकर अपने समाज, राज्य और राष्ट्र को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति राय, उप प्रधानाचार्य श्री ईश्वर नेपाल सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से साधना राय, संदीप राय, स्वरांजली राय, राजीव गुप्ता, धनंजय यादव, दिवाकर राय, प्रतीका नेपाल, चंदा उपाध्याय, सहना खान, कविता राय, सुनीता, ज्योति यादव, गायत्री सिंह, गयासुद्दीन खान, अरविंद यादव, वकील यादव, दीपाली राय, शनि वर्मा, रागिनी राय, रमेश चंद्र, बंदना राय, प्रीति कुमारी, अनीता यादव, कृष्ण कुमार राय, एकलव्य गुप्त, सिमरन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं