Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण, रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था

ब्यूरो 26-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251225-WA0063.jpg

गाजीपुर| शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं लेखपाल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

जनपद में रैन बसेरों का संचालन सुनिश्चित करते हुए ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने अपील की है कि बेघर एवं जरूरतमंद लोग रैन बसेरों में अवश्य ठहरें। इसके साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायत एवं तहसील स्तर पर चिन्हित स्थानों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए यथासंभव घरों में रहें, अलाव के पास रहें और बाहर निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर निकलें, जिससे ठंड से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी पर जनपद स्तरीय समारोह, छात्राओं को किया गया सम्मानित
Next: वांछित अभियुक्त थाना सादात पुलिस द्वारा गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.