गाजीपुर| अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। थाना नंदगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/2025 धारा 137(2) बीएसएस में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक श्री राजकुमार शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं प्रार्थना पत्रों की जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नामित अभियुक्त अमित कुमार यादव पुत्र सरवन यादव निवासी किशोहरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 20 वर्ष) को रेलवे स्टेशन नंदगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में थाना नंदगंज पर दर्ज उपरोक्त मुकदमा शामिल है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्री राजकुमार शुक्ला एवं उनके सहयोगी शामिल रहे।