Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी की घटनाओं में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251227-WA0033.jpg

गाजीपुर| जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न चोरी की घटनाओं में संलिप्त 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, चोरी की 02 मोनोब्लाक मोटर, ₹3500 नकद तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।

दिनांक 15.11.2025 को ग्राम अवदर निवासी शिवराम द्वारा खेत में लगे मोनोब्लाक मोटर की चोरी के संबंध में थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 356/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
उसी दिन ग्राम अवदर निवासी आलोक कुमार द्वारा 02 हार्स पावर मोनोब्लाक मोटर की चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 357/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कराया गया। दिनांक 24.12.2025 को कस्बा कोइरी निवासी पारसनाथ यादव द्वारा दुकान का ताला तोड़कर कास्मेटिक सामान व ₹4200 चोरी किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0 402/25 धारा 305(क)/331(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
उपरोक्त मुकदमों की विवेचना के क्रम में दिनांक 27.12.2025 को उपनिरीक्षक राजबली यादव, उपनिरीक्षक बालकृष्ण एवं उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गोलवापार के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
अनुज यादव उर्फ मोनू यादव, पुत्र स्व. रामजी यादव, निवासी ग्राम कनुआन, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर|
पंकज कश्यप उर्फ बुच्चू, पुत्र जय श्री कश्यप, निवासी ग्राम अवदर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर
शिवा उर्फ मोनू बनवासी, पुत्र शिवमूरत बनवासी, निवासी ग्राम कनुआन, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर|
बरामदगी का विवरण
02 अदद मोनोब्लाक मोटर (लूबी कंपनी)
05 किलोग्राम घड़ी पाउडर
03 टिकिया फेना साबुन, 01 टिकिया रिन साबुन
02 टिकिया गोदरेज नं. 01 नहाने वाला साबुन
₹3500 नकद
01 अदद तमंचा .315 बोर
01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास
तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शादियाबाद में पूर्व से ही चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 राजबली यादव मय टीम
उ0नि0 बालकृष्ण मय टीम
उ0नि0 अजय प्रकाश पाण्डेय मय टीम
उ0नि0 त्रिभुवन नारायण तिवारी मय टीम
(थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर)
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित अभियुक्त थाना सादात पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Next: थाना नंदगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.