जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादात पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। थाना सादात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 261/2025, धारा 69/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27.12.2025 को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय रामजनम राम, निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना सादात, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 35 वर्ष) को मजुई चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: संतोष कुमार
पिता: स्व. रामजनम राम
पता: ग्राम मिर्जापुर, थाना सादात, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 35 वर्ष
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 261/2025, धारा 69/351(3) बीएनएस, थाना सादात, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, थाना सादात (मय टीम)
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।