गाजीपुर| जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिताओं के लिए एथलेटिक्स एवं कुश्ती विधाओं में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। चयन/ट्रायल्स प्रातः 10.00 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर के प्रांगण में संपन्न होंगे। इच्छुक खिलाड़ी संबंधित तिथि को प्रातः 09.30 बजे तक अपनी प्रविष्टि कर सकते हैं। प्रतिभागियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 10.00 बजे, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 31 दिसंबर 2025 को प्रातः 10.00 बजे आयोजित किए जाएंगे, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 06 से 10 जनवरी 2026 के मध्य अयोध्या में संपन्न होगी। इसी प्रकार प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 10.00 बजे, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 03 जनवरी 2026 को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी 2026 के मध्य अयोध्या में आयोजित की जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 31 दिसंबर 2025 को, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 02 जनवरी 2026 को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 09 से 11 जनवरी 2026 तक आजमगढ़ में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित होगी। वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 31 दिसंबर 2025 को, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 02 जनवरी 2026 को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी 2026 तक बलिया में प्रातः 10.00 बजे से संपन्न कराई जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि जूनियर बालिका वर्ग (फ्री स्टाइल) में निर्धारित भार वर्ग 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 एवं 76 किलोग्राम होंगे। जूनियर बालक वर्ग (फ्री स्टाइल) में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 एवं 125 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन शैली में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87 एवं 97 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।