गाजीपुर| उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान फेज–05 (मिशन शक्ति 5.0)” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान को प्रभावी एवं सार्थक बनाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इसी अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी-रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया तथा शोहदों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।