गाजीपुर|भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को खोला गया तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न की गई। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीलिंग व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई, जो पूर्णतः संतोषजनक पाई गई। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), रविकान्त राय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी), आदित्य कुशवाहा (बहुजन समाज पार्टी) तथा जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।