गाजीपुर| जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सादात पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 262/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना सादात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 262/2025 धारा 137(2), 87, 352, 351(3) बीएनएस में नामजद वांछित अभियुक्त की पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्त शिवा चौहान पुत्र अशोक चौहान, निवासी ग्राम मजुई बनवा, थाना सादात, जनपद गाजीपुर को दौलतनगर अंडरपास, सादात से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 262/2025
धारा 137(2)/87/352/351(3) बीएनएस
थाना सादात, जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी मय पुलिस टीम