Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शीतलहर के मद्देनज़र जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 30-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20251230-WA0018.jpg

गाजीपुर|  हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर के चलते जनपद गाजीपुर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड से आमजन, राहगीरों एवं दूर-दराज से आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थायी एवं अस्थायी रूप से रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।
सोमवार सायंकाल जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आरटीआई चौराहा पीरनगर स्थित आश्रय गृह एवं रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई की उपलब्धता की जानकारी ली और उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने रैन बसेरों में ठहरे प्रत्येक राहगीर से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने अलाव के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह भी कहा कि रैन बसेरों में अनावश्यक व्यक्तियों का ठहराव न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैन बसेरे में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान पत्र अवश्य देखा जाए तथा रजिस्टर में उसका विवरण अंकित किया जाए। आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य किया जाए| इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यूपी 112 जन-जागरूकता कार्यक्रम से आमजन को किया गया जागरूक
Next: सदर ब्लॉक में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.