Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओटीएस योजना की अवधि बढ़ी

ब्यूरो 31-12-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत वितरित ऋणों के सापेक्ष अधिदेय ऋणों की वसूली हेतु लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अवधि बढ़ा दी गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा ऋण वसूली में अपेक्षित गति लाने के उद्देश्य से यह योजना अब 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) / जिला प्रबंधक, गाजीपुर ने जनपद में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड से ऋण प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत अपने बकाया ऋणों का निस्तारण कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

लाभार्थी किसी भी कार्य दिवस में अपने संबंधित विकास खंड कार्यालय में तैनात सहायक/ग्राम विकास अधिकारी (संक) से अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) / पदेन जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, निकट लूर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल, तुलसी सागर, गाजीपुर में संपर्क कर अपने देय ऋणों का समाधान कराते हुए योजना का लाभ उठा सकते हैं।
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सदर ब्लॉक में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Next: जनजातीय नायक वीर बिरसा मुंडा की स्मृति में साइक्लोथॉन का सफल चरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.