Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिले के 3378 मतदेय स्थलों पर 18 जनवरी को पढ़ी जाएगी निर्वाचक नामावली

ब्यूरो 16-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियां 18 जनवरी को जनपद के सभी 3378 मतदेय स्थलों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पढ़ी जाएंगी।

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया जाएगा तथा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्रारूप-06 (नाम जोड़ने हेतु), प्रारूप-07 (नाम विलोपन हेतु) एवं प्रारूप-08 (प्रविष्टियों में संशोधन हेतु) पर दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए सभी बीएलओ को पर्याप्त मात्रा में संबंधित प्रारूप उपलब्ध करा दिए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। इस अवधि में विशेष रूप से 17 जनवरी (शनिवार), 18 जनवरी (रविवार), 31 जनवरी (शनिवार) एवं 1 फरवरी (रविवार) को भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि 18 जनवरी को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची पढ़े जाने के समय अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन अवश्य करें। पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-06, मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रारूप-07 तथा नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रारूप-08 भरकर जमा कराया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 18 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली पढ़े जाने तथा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जरूरतमंदों को दही-चूड़ा खिलाकर सपा नेताओं ने मनाया मकर संक्रांति, कम्बल व दवाओं का किया वितरण
Next: वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य को लेकर पीएलएफएस व आशुष सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.