जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मथारे में नाली का पानी गिराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक युवती के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना को लेकर पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मथारे निवासी मिर्जा कलीम बेग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रिंकू, आफताब, फिरोजा बेगम और जैनब आए दिन नाली के पानी को लेकर विवाद करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 16 जनवरी को भी इस मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई थी, लेकिन रविवार सुबह करीब 10 बजे विवाद उस समय बढ़ गया, जब आरोपियों ने नाली के पानी और प्रार्थी की बेटी की शादी को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उक्त लोगों ने कलीम बेग की पुत्री के बाल पकड़कर उसे घसीटा और बेरहमी से पीटा, जिससे युवती को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि नाली विवाद को लेकर मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की कानूनी जांच की जा रही|