Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष व महासचिव पद पर 28 जनवरी को होगा मतदान

ब्यूरो 18-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260117-WA0013

जमानिया। स्थानीय बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव–2026 की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ राम द्वारा जारी सूचना के अनुसार अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। ऐसे में अब इन दोनों प्रमुख पदों के लिए 28 जनवरी 2026 को मतदान कराए जाने का कार्यक्रम तय हो गया है। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके पश्चात शाम 3:30 बजे से मतगणना प्रारंभ कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अध्यक्ष पद के लिए बजरंगी यादव, जय प्रकाश, राघवानंद पाण्डेय और रामरतन जायसवाल चुनाव मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद के लिए मनीष कुमार राय और मुनेश सिंह कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला होगा। दूसरी ओर, बार एसोसिएशन के आठ पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिसके चलते इन पदों पर मतदान नहीं कराया जाएगा। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकिशोर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पर मिथिलेश प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पर अक्षय कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह यादव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शमशाद राईन (सह-सचिव पुस्तकालय), राजेश गुप्ता (सह-सचिव प्रशासन), दिग्विजय नाथ तिवारी (सह-सचिव सूचना) एवं कपिलदेव सिंह (वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य) भी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मतदान के दिन सभी मतदाता अधिवक्ताओं को अधिवक्ता पहचान पत्र अथवा सी.ओ.पी. कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना वैध पहचान पत्र के मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी| घोषणा के बाद से ही तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में अधिवक्ताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं।।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस पर 10 किमी साइकिल रेस का आयोजन, प्रविष्टि निःशुल्क
Next: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसीलदार ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.