गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान फेज-05” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान महिलाओं एवं आम नागरिकों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त, अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक निवारक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।