गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 07/26 से संबंधित धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुहवल द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मलसा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनजी पुत्र महेन्द्र, निवासी इमिलिया, थाना धीना, जनपद चंदौली (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुहवल एवं उनकी पुलिस टीम शामिल रही।