गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0-07/26, धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस एवं 5(एल)/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी सुहवल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मलसा तिराहे के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनजी पुत्र महेन्द्र, निवासी इमिलिया, थाना धीना, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 20 वर्ष, के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुहवल सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।