Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्राड के 1.10 लाख रुपये वापस

ब्यूरो 21-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260121-WA0012

गाजीपुर| जनपद गाजीपुर में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्राड के शिकार एक शिकायतकर्ता को पूरी धनराशि वापस दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में साइबर सेल जनपद गाजीपुर को शिवप्रसाद यादव पुत्र रामकेवल यादव, निवासी ग्राम बिन्दवलिया, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 1,10,000 रुपये की साइबर ठगी हुई है। शिकायतकर्ता ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की। प्रभावी समन्वय एवं तकनीकी प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 21.01.2026 को शिकायतकर्ता के खाते में ठगी गई पूरी 1,10,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बिना विलंब 1930 पर संपर्क कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 41वीं सीनियर जिलास्तरीय मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता: पेनाल्टी शूटआउट में मछटी की रोमांचक जीत
Next: महिला सुरक्षा को लेकर गाजीपुर पुलिस का सख्त रुख, मिशन शक्ति के तहत चला विशेष अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.