Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

41वीं सीनियर जिलास्तरीय मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता: पेनाल्टी शूटआउट में मछटी की रोमांचक जीत

ब्यूरो 21-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260121-WA0011

जमानिया| जमानिया के जीवपुर गांव स्थित खेल मैदान पर शिवाजी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित 41वीं सीनियर जिलास्तरीय मेंस फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। संघर्षपूर्ण मुकाबले में मछटी की टीम ने फतेहपुर अटवां को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल के 34वें मिनट में मछटी के खिलाड़ी ने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी गोलकीपर को छकाया और बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद फतेहपुर अटवां ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर नहीं बदल सका।

दूसरे हाफ में मुकाबला और अधिक रोमांचक हो गया। खेल के 47वें मिनट में फतेहपुर अटवां ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके तुरंत बाद मछटी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक और गोल कर 2-1 की बढ़त बना ली। हालांकि फतेहपुर अटवां ने हार नहीं मानी और एक और गोल दागकर मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के कारण मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मछटी की टीम ने संयम और सटीकता का परिचय देते हुए 5-4 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और नारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर अक्षय कुमार राम, फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव, रविंद्र यादव, राम प्रवेश राम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका विश्वामित्र ने निभाई, जबकि जेपी यादव की शानदार कमेंट्री ने दर्शकों में अतिरिक्त उत्साह भर दिया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्राड के 1.10 लाख रुपये वापस

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.