Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता

ब्यूरो 22-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर| पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप एक गंभीर मामले में अभियुक्त को कड़ी सजा दिलाई गई है। दिनांक 22 जनवरी 2026 को थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 125/23 (धारा 354, 504, 506, 376 एबी भादवि, धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 3(2)(v), 3(1)(द), 3(1)(घ) एससी/एसटी एक्ट) में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त जीवित उर्फ जीउत यादव, पुत्र कमलेश यादव उर्फ कमलदेव, निवासी भुसौला, थाना भांवरकोल को दोषसिद्ध किया गया।

माननीय न्यायालय ने अभियुक्त को

धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 40,000 रुपये अर्थदंड तथा धारा 354 भादवि के अंतर्गत 3 वर्ष का साधारण कारावास एवं 10,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।इस प्रकार कुल 50,000 रुपये अर्थदंड के साथ अभियुक्त को कठोर दंड से दंडित किया गया।पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह सजा मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन द्वारा की गई निरंतर, प्रभावी एवं सशक्त पैरवी का परिणाम है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों में दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत ऐसी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल सम्पन्न
Next: सहकारी ग्राम विकास बैंक चुनाव: रमाशंकर उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.