Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सहकारी ग्राम विकास बैंक चुनाव: रमाशंकर उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित

ब्यूरो 22-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260122-WA0010

जमानियां| उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की जमानियां स्थित शाखा के प्रबंध समिति एवं शाखा प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। चुनावी प्रक्रिया के तहत रमाशंकर उपाध्याय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ हुई थी। चुनाव अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव तथा शाखा प्रबंधक आर.के. श्रीवास्तव की देखरेख में पहले दिन रमाशंकर उपाध्याय और धनंजय मौर्य ने नामांकन पत्र खरीदे थे। हालांकि धनंजय मौर्य द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने के कारण आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रमाशंकर उपाध्याय का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया। गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी ने औपचारिक रूप से उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलने के बाद बैंक परिसर में उपस्थित समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधि का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर धनंजय मौर्य, अरविंद सिंह, राजू कुशवाहा, कृष्णा मौर्य, अभिषेक राय, रविंद्र राय, दाऊ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता
Next: 23 जनवरी को एडीजी वाराणसी जोन की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.