Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला सुरक्षा को लेकर गाजीपुर पुलिस का सख्त रुख, मिशन शक्ति के तहत चला विशेष अभियान

ब्यूरो 22-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260122-WA0003

गाजीपुर|उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज–05 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई।

इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित उपायों तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग की गई। इस दौरान शोहदों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई तथा कानून का पालन करने की हिदायत दी गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्राड के 1.10 लाख रुपये वापस
Next: “पुलिस सतर्क मित्र” पहल को लेकर पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.